[the_ad id="16"]

कौशांबी: पश्चिम शरीरा थाने में करंट लगने से सिपाही विपेंद्र यादव की मौत,

कौशाम्बी संदेश संवाददाता



कौशांबी।   पश्चिम शरीरा थाना परिसर में बने आवास में करंट लगने से एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। मिक्सी का स्विच ऑन करते समय सिपाही विपेंद्र यादव करंट की चपेट में आ गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। ASP अमिता सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
मृतक सिपाही विपेंद्र यादव पश्चिम शरीरा थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहते थे। शनिवार को वह कमरे में मिक्सी का स्विच ऑन कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट या लीकेज के कारण करंट लग गया।

तेज झटके से विपेंद्र गिर पड़े। आवास में मौजूद साथी सिपाहियों ने दौड़कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि करंट लगने से उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने थाना परिसर के आवास और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बिजली विभाग की टीम को बुलाकर वायरिंग की जांच कराई।

पुलिस ने तत्काल विपेंद्र के परिजनों को सूचना दी। परिजन कौशांबी के लिए रवाना हो गए हैं। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विपेंद्र यादव मूल रूप से किस जिले के रहने वाले थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ड्यूटी के साथ-साथ वो मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही माने जाते थे। उनकी असामयिक मौत से थाना परिसर और पूरे पुलिस लाइन में मातम छा गया।

SP सत्यनारायण ने कहा: “ये बहुत दुखद घटना है। सभी थाना परिसरों में बिजली वायरिंग की सुरक्षा जांच के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी”।
पुलिस विभाग ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]