24 घंटा होने के बाद भी अभी तक नहीं हुई इंस्पेक्टर के ऊपर कोई कार्रवाई! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का नहीं हो रहा है पालन कौशांबी में
कौशाम्बी संदेश संवाददाता
कौशांबी। जनपद में कथित गाली-गलौज से जुड़े ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। सराय अकिल थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में संजय सिंह से अभद्र भाषा के आरोपों को लेकर जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
शनिवार को सैकड़ों की संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सराय अकिल इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई।पत्रकारों का कहना है कि वायरल ऑडियो में थाना अध्यक्ष द्वारा “पत्रकार” शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे पूरे पत्रकार समुदाय की गरिमा आहत हुई है। उनका आरोप है कि ऑडियो सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धरने पर बैठे पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, जबकि जिले में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

