विवाहिता की मौत के मामले में सास ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लेकिन आरोपी पुलिस के गिरफत से है बाहर

पुलिस अधीक्षक कौशांबी के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफतार करने में पुलिस के छूट रहे पसीना

 

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में 4 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली विवाहिता अनीता के मामले में पुलिस ने सास ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर की है सराय अकिल कोतवाली के रानीपुर गांव की फूल कली का कहना कि 8 साल पहले उसने अपनी बेटी अनीता की शादी गढ़ी निवासी लवकुश के साथ की थी शादी के 5 साल बाद लव कुश की मृत्यु हो गई अनीता ससुराल में रहती थी 4 दिसंबर को ससुरालियों ने फोन करके बताया कि अनीता ने कुए में कूद कर जान दे दिया है वह गढी गांव पहुंची तो बेटी का सव घर के बाहर रखा था शरीर पर उसके चोट के निशान भी थे फूल कली ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कौशांबी से मुलाकात कर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर पुलिस ने ससुर गया दिन सास गोमती देवी जेठ नंदकिशोर जेठानी पूनम देवी देवर धर्मेंद्र व नथन लाल के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के पांच दिन बाद भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।
आरोपियों को गिरफतार न करना पुलिस से साठगांठ की ओर इशारा कर रहा है या फिर आरोपी बहुत बडे दबंग किस्म के है जिससे आरोपियों को गिरफतार करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

 

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें