जिला कारागार में दहेज हत्या में 10 साल की सजा काट रहे रामबाबू की अपील पर जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार की कोर्ट ने एक दिन की पैरोल मंजूर कर दी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीन पुर गांव निवासी रामबाबू के छोटे भाई श्याम बाबू की पत्नी ममता का वर्ष 2006 में गांव के बाहर संदीप परिस्थितियों में सव मिला था ममता के घर वालों ने पति श्याम बाबू जेठ रामबाबू व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में रामबाबू को वर्ष 2013 में 10 साल की कैद की सजा हुई थी शनिवार को रामबाबू की बड़ी बेटी पूजा की शादी रही इसे लेकर उसने कन्यादान की इच्छा जाहिर करते हुए अपने अधिवक्ता की तरफ जिला मजिस्ट्रेट के यहां अपील की कोर्ट ने अपील मंजूर करते हुए 24 घंटे की पैरोल दे दी शनिवार शाम रामबाबू को शादी में शामिल होने के लिए पुलिस कस्टडी में घर भेजा गया।
अभी राम बाबू की सजा पूरी होने में कुछ ही वक्त बाकी है रामबाबू के दो बेटी व दो बेटे हैं सबसे बड़ी बेटी पूजा जब 8 साल की थी तभी रामबाबू को सजा हो गई थी पूजा का घर वालों ने रिश्ता काजीपुर निवासी नीरज से तय किया एक गेस्ट हाउस में शादी की तैयारी की गई बस पूजा को इंतजार था कि उसके पापा कन्यादान के लिए जरूर आएंगे शनिवार देर शाम जब रामबाबू अपने छोटे भाई श्याम बाबू के साथ वैवाहिक स्थल पर पहुंचे तो परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े बेटी बोली मुझे यकीन था कि पिताजी जरूर आएंगे।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
