
छात्र-छात्राओं को दी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के चमरूपुर स्थित एम.एस. कॉन्वेंट एवं इंटर कॉलेज में कक्षा उत्तीर्ण कर रहे छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं भावभीना फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विदाई देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों—गीत, नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा कहा कि यही गुण उन्हें सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान माहौल भावुक होने के साथ-साथ उल्लासपूर्ण बना रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा कीं और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. फैसल, डायरेक्टर मोहम्मद सलीम, कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि कोखराज मोहम्मद नसीम, प्रधानाचार्य सबीना सलीम, शुक्ला रामसुमेर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

