कड़ा धाम थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय को मिला ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’

गृह मंत्रालय का गौरव: DM और SP ने संयुक्त रूप से मेडल पहनाकर किया सम्मानित, पुलिस महकमे में जश्न

कौशाम्बी संदेश जिला संवाददाता

कौशाम्बी। गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर जिला पुलिस लाइन में उस वक्त गौरव का क्षण आया, जब कड़ा धाम थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय के सीने पर ‘उत्कृष्ट सेवा मेडल’ चमका। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त इस प्रतिष्ठित पदक से उन्हें जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से अलंकृत किया।

सेवा और कर्तव्यपरायणता का मिला प्रतिफल

त्रिलोकी नाथ पांडेय को यह सम्मान उनकी विशिष्ट कार्यशैली, अपराध नियंत्रण और उत्कृष्ट जनसेवा के लिए दिया गया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित होना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे कौशाम्बी पुलिस प्रशासन के लिए गर्व का विषय है। पदक पहनाते समय डीएम और एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें विभाग का रोल मॉडल बताया।

कड़ा धाम क्षेत्र में खुशी का माहौल

थाना अध्यक्ष को मेडल मिलने की खबर जैसे ही कड़ा धाम और जिले में फैली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्री पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। इस मौके पर पुलिस विभाग के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें