
जनपद कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी व्यापक स्थानांतरण आदेश के तहत थाना कोखराज से कार्यरत दो उप निरीक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
आदेशानुसार उप निरीक्षक अनुराग सिंह को अझुआ पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उप निरीक्षक कालिका सिंह को मूरतगंज पुलिस चौकी की कमान सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक अजय सिंह को थाना सैनी स्थानांतरित किया गया है।
इस अवसर पर थाना कोखराज के प्रभारी निरीक्षक चन्द्र भूषण मौर्य ने नव नियुक्त चौकी प्रभारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। विदाई एवं सम्मान समारोह के दौरान समस्त पुलिस स्टाफ ने मिठाइयाँ बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।
समारोह में चौकी प्रभारी भरवारी जितेंद्र सिंह, एसएसआई संतोष कुमार, संदीप कुमार, अंकित सहित अन्य गणमान्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
