
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित होकर गौरव और सम्मान का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी की दूरदर्शी सोच से प्रारंभ हुई पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था ने एकीकृत कमान प्रणाली को मजबूत करते हुए त्वरित जन-राहत और प्रभावी कानून व्यवस्था को सशक्त बनाया है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं उनकी पूरी टीम को उल्लेखनीय उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए हार्दिक बधाई दी गई। लखनऊ कमिश्नरेट ने बीते वर्षों में कानून व्यवस्था, तकनीकी सशक्तिकरण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
आगे भी हमारा संकल्प स्पष्ट है —
SMART पुलिसिंग,
तकनीकी नवाचार,
त्वरित शिकायत निस्तारण,
जनविश्वास में वृद्धि
और उच्च जवाबदेही मानकों के साथ पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना।
यह स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिक, संवेदनशील और जनोन्मुखी स्वरूप को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
