करारी थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कौशांबी। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से करारी थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया। रात्रि गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने संवेदनशील स्थानों, बाजारों व गलियों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से संवाद स्थापित किया। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।इस दौरान आमजन ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की और पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल महसूस किया। पुलिस की इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में विश्वास का माहौल बना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें