
कौशाम्बी संदेश संवाददाता
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र, NCC कैडेट, पुलिसकर्मी और आम जनता ने CM के साथ योग किया।इसी मंच से CM योगी ने आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश की e-आयुष पत्रिका का विमोचन भी किया। यह डिजिटल पत्रिका अब आयुष और योग की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएगी।
किला मैदान में सुबह 6 बजे योग सत्र शुरू हुआ। योग प्रशिक्षकों के साथ CM योगी ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शवासन और प्राणायाम किया। सामूहिक “ॐ” के उच्चारण से पूरा मैदान गूंज उठा।योग के बाद CM ने कहा: “योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। एक स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का आधार बन सकता है”।CM योगी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। हजारों साल पहले हमारे ऋषियों ने जो विज्ञान दिया था, आज पूरी दुनिया उसे अपना रही है। कोरोना काल में योग ने इम्यूनिटी बढ़ाकर करोड़ों लोगों की जान बचाई।
कार्यक्रम में CM ने उत्तर प्रदेश आयुष विभाग की e-आयुष पत्रिका लॉन्च की। यह मासिक डिजिटल पत्रिका होगी जिसमें योग के आसन, घरेलू नुस्खे, औषधीय पौधों की जानकारी और सरकारी योजनाएं होंगी।CM बोले: “टेक्नोलॉजी के जरिए आयुष को जन-जन तक पहुंचाना है। अब गांव का युवा भी मोबाइल पर योग सीख सकेगा”।
किला मैदान में हुए योगाभ्यास में जिलाधिकारी, एसएसपी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार और योगा डांस कर सबको आकर्षित किया।CM ने बुंदेलखंड की जनता से अपील की: “रोज सिर्फ 30 मिनट योग करो। बीमारियों से बचो और प्रदेश को फिट बनाओ। योग करो, निरोग रहो”।