कौशांबी संदेश

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। SP ने निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से देखा। इसके अलावा परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।
केन्द्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को SP ने साफ निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता से कोई समझौता न हो। नकल, पेपर लीक या किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस रखा जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रखी जाए। किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या व्यवधान की स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुगम और तनावमुक्त माहौल मिले, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
SP ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे समय से केंद्र पर पहुंचें, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें और नकल माफियाओं के झांसे में न आएं। प्रशासन की तरफ से पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराई जाएगी।
_नोट: UP पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 प्रदेशभर में कई चरणों में हो रही है। कौशांबी प्रशासन ने नकल रोकने और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए है।