नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न: विद्यार्थियों को सिखाए यातायात के नियम

कौशाम्बी संदेश अमित कुशवाहा
कौशांबी स्थानीय नेशनल इंटर कॉलेज में दिनांक 31 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उप संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना और यातायात संकेतों का पालन करना सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक हो सकता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम न केवल स्वयं को, बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।”कार्यक्रम का कुशल संचालन एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भरत लाल शर्मा, भुवनेश्वर तिवारी, बालमुकुंद त्रिपाठी, राजेश कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें