[the_ad id="16"]

जहरीला पदार्थ खिलाकर महिला की हत्या, थाना करारी पुलिस ने पति-पत्नी को दबोचा

कौशांबी संदेश राहुल यादव
कौशांबी करारी – थाना करारी क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के एक चौंकाने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। घरेलू विवाद के दौरान महिला को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप है, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
घटना 14 अप्रैल 2025 की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर थाना करारी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि महिला को जानबूझकर जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम भैला मक्कूपुर थाना करारी जनपद कौशांबी निवासी गुड्डू पुत्र खिलाड़ी तथा उसकी पत्नी सरोज देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले में आगे भी विधिक प्रक्रिया पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]