
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।पुलिस टीम ने आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पैदल गश्त का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
