कौशाम्बी जिले में सचल विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में जगी वैज्ञानिक सोच

कौशाम्बी संदेश अमित कुशवाहा

समाज के विकास और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ. अमित पाल द्वारा कलेक्ट्रेट मंझनपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस का श्री गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज एवं जी.पी.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक नवाचारों को समझते हुए विज्ञान के रोचक प्रयोगों से नई जानकारियां हासिल कीं।
प्रदर्शनी बस में विज्ञान के लगभग 20 स्वचालित एवं हस्तचालित मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें डायनमो से विद्युत उत्पादन, ऊर्जा का रूपांतरण, मानव शरीर में रसायनों से विद्युत उत्पादन, नाभिकीय संलयन, नाभिकीय विखंडन सहित कई आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल शामिल रहे। प्रदर्शनी बस के प्रशिक्षक श्री संजय सिंह ने प्रत्येक मॉडल की कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक श्री वसीम अहमद ने बताया कि भारत सरकार की यह पहल ग्रामीण परिवेश के बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा उत्पन्न करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी कदम है। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित व्याख्यान के साथ-साथ वैज्ञानिक लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे बच्चों की समझ और रुचि और अधिक बढ़ी। विद्यालय के शिक्षक रोहित तिवारी, सत्य प्रकाश एवं सचिन तिपाठी ने विद्यार्थियों को सचल मॉडलों को सहज रूप में समझाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार गुप्ता ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “विज्ञान की सहायता से प्रकृति के रहस्यों को आसानी से समझा जा सकता है।”

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें