
कौशाम्बी कोखराज थाना के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी बाइक से कोखराज थाना के पास निरंकारी।भवन सत्संग जा रहा था, जैसे ही कोखराज थाना के पास हाइवे रोड पास करने लगा तभी प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर RJ जी टी 0519ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मृतक की पहचान हरिशचन्द्र पुत्र बच्चू लाल उम्र लगभग 50 वर्ष गांव पुन्नेमऊथाना हथिगाव जनपद प्रतापगढ।के रहने वाले युवक के रूप में हुई है, परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
गांव में युवक की मौत की खबर फैलते ही मातम छा गया। क्षेत्र के लोग मृतक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
