मलाक रेजमा गांव में डॉ. राम अभिलाष ने किया कंबल वितरण, गरीबों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी जनपद के मलाक रेजमा गांव में समाजसेवी डॉ. राम अभिलाष द्वारा ठंड से बचाव के उद्देश्य से गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत मिली।
इस अवसर पर डॉ. राम अभिलाष ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब और असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनका यह छोटा सा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।गांववासियों ने डॉ. राम अभिलाष के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस पहल से गांव में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का सकारात्मक संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बी.के. पाण्डेय, आदित्य सोनकर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें