[the_ad id="16"]

हाईटेंशन तार से बंदर की मौत:ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार, कोरियों ग्राम में हुई घटना

कौशांबी कड़ा के कोरियों ग्राम में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गत सोमवार को कोरियों गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बंदर गंभीर रूप से झुलस गया था। स्थानीय लोगों ने बंदर को जमीन पर अचेतावस्था में तड़पते हुए देखा।
ग्रामीणों ने तुरंत बंदर का उपचार कराया। उनके प्रयासों से बंदर को काफी देर बाद होश आया।
हालांकि, बुधवार को बंदर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर का अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]