मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद के सभी थानों में चला जागरूकता अभियान

कौशाम्बी जनपद कौशाम्बी के सभी थानों में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान साइबर सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और महिला अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
पुलिस की स्पेशल टीमों ने गांव-गांव भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सम्मान, आत्म-सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। टीमों ने आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के तरीकों पर भी विस्तार से बताया।

थानावार कार्यक्रम महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम घोघपुर में मिशन शक्ति, एंटी-रोमियो अभियान, साइबर सुरक्षा व नए कानूनों के तहत महिलाओं-बालिकाओं को महिला सहायता केंद्र, हेल्पडेस्क, थाना CUG और सभी प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम सैनी में नए कानूनों, साइबर अपराधों और मिशन शक्ति अभियान को लेकर जागरूक किया गया।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गुड टच-बैड टच, आत्म-सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता और साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया।

संदीपन घाट थाना के ग्राम काजीपुर में महिलाओं-बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर साइबर अपराधों से बचाव और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।

सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद व पटेल चौराहा पर महिला अपराध, साइबर अपराध, नए कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
कड़ाधाम थाना के ग्राम बसुवारी में बालिकाओं को साइबर अपराध और मिशन शक्ति हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया गया।

चरवा थाना के ग्राम रैयादेह माफी में महिला अपराध, साइबर अपराध और नए कानूनों पर जागरूकता व काउंसलिंग की गई।
कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम भरवारी में महिलाओं-बालिकाओं को साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।
पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम घूरी डीहा में साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया।

*प्रमुख हेल्पलाइन नंबर*
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U