ग्राम सुरक्षा के सजग प्रहरी सम्मानित एसपी ने चौकीदारों को कम्बल बांटे

कौशाम्बी ग्राम सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ग्राम सेवकों चौकीदारों के सम्मान में शनिवार देर शाम को थाना करारी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एसपी राजेश कुमार ने सभी सक्रिय चौकीदारों को कम्बल प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया एसपी राजेश कुमार ने थाने पर एकत्र सभी चौकीदारों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति निरंतर सतर्क रहने का निर्देश दिया उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसहयोग आधारित पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया एसपी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में होने वाली किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर चौकीदारों की पैनी नजर पुलिस और आमजन के सहयोग का एक महत्वपूर्ण आधार है उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण में चौकीदारों की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय है कम्बल वितरण के दौरान एसपी ने सभी ग्राम सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी निष्ठा तथा सतर्कता की प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करते रहेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र सुरक्षित और अपराध-मुक्त रहें इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक करारी समेत थाने का संपूर्ण पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा जिन्होंने चौकीदारों के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान व्यक्त किया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें