
यातायात माह के तहत जनपद कौशाम्बी में सघन वाहन चेकिंग अभियान, ऑटो चालकों को लिखित पम्पलेट देकर किया गया जागरूक
कौशाम्बी शासन के निर्देशानुसार संचालित यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, एवं अन्य सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान जनपद में 47 स्थानों पर लगभग 2445 वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें से 338 वाहनों के ई-चालान जारी किए गए एवं थाना सराय अकिल से 01, थाना कड़ाधाम से 01, थाना पश्चिम शरीरा से 01, थाना मोहब्बतपुर पइंसा से 02, य़ातायात प्रभारी द्वारा 01 कुल 06 वाहनों को सीज किया गया ।कौशाम्बी पुलिस की आमजन से अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।सावधानी ही सुरक्षा हैं। सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।


