आवास योजना की सूची के सत्यापन में धांधली से आक्रोशित महिलाओं ने जमकर काटा हंगामा

कौशांबी गरीब कमजोर को आवास दिए जाने की योजना में अधिकारियों ने डाका डालकर गरीबों को योजना से वंचित कर रखा है अपात्र को योजना का लाभ दे रहे हैं जिससे नगर पंचायत चरवा के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा है नगर पंचायत चरवा में दस हजार रुपए मिलने के बाद आवास योजना के पात्रों के चयन की सूची बनाए जाने से नगर पंचायत क्षेत्र के गरीब कमजोर मजलूम लोगों में खासा आक्रोश देखा गया है मंगलवार को सैकड़ो महिला पुरुषों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के कारनामे के विरुद्ध धरना प्रदर्शन नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा है धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि जिससे दस हजार रुपए मिल रहे हैं उन्हें आवास योजना का पात्र बनाया जा रहा है और जिससे दस हजार रुपए नहीं मिल रहे हैं उन्हें अपात्र बनाया जा रहा है महिलाओं का कहना था कि लेखपाल को आवास योजना की सूची सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है और अधिशासी अधिकारी और लेखपाल की साठगांठ से आवास सत्यापन के नाम पर नगर पंचायत के लोगों से जमकर वसूली हो रही है जिससे गरीब कमजोर मजलूम और योजना के पात्र आवास योजना से वंचित हो रहे हैं और धनवान सम्पन्न अपात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाए जाने का प्रयास शुरू है।
चरवा नगर पंचायत में मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने अस्थाई नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा है भ्रष्टाचार धांधली और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सैकड़ो महिला पुरुषों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आवास की सूची बदलने का गंभीर आरोप अधिशासी अधिकारी पर लगाया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें