कंपोजिट विद्यालय खोपा में बच्चों को
संचारी रोगों से बचाव ,रोकथाम व उपचार के बारे में बताया गया

प्रधानाध्यापक  रईस आलम के नेतृत्व में चलाया गया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान


कौशाम्बी कंपोजिट विद्यालय खोपा में प्रधानाध्यापक  रईस आलम के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनत रोगों एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव ,रोकथाम व उपचार के बारे में बताया गया।
बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के लिए नियमित हाथ धोना, साफ-सफाई रखना, पौष्टिक भोजन खाना और समय पर टीका लगवाना सिखाया गया, जबकि रोकथाम के लिए बीमार व्यक्ति से दूरी बनाना और घर पर रहना, और उपचार के लिए बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जानकारी दी गई।
बच्चों में संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन करने में उषा मिश्रा, प्रतिभा सिंह (सहायक अध्यापक), रंजना सिंह ,(सहायक अध्यापक) पुष्पा सिंह,निशा द्विवेदी एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक का सहयोग रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें