6641875191828237763.jpg)
जय जवान जय किसान मंच के संयोजक सुशील जय हिंद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव धरतीपुत्र नेताजी के रास्ते पर चलना होगा
कौशांबी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री जन-जन के प्रिय नेता धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जय जवान जय किसान मंच के संयोजक चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुशील जय हिंद ने चायल में संगठन की एक बैठक आयोजित की बैठक में पूरे जनपद से संगठन के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाते हुए उनके कार्यों को याद किया पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उन्हें नमन किया गया उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर सुशील जय हिंद ने कहा की जाति धर्म और मजहब से ऊपर उठकर सदैव गरीबों की बात करने वाले पिछड़ों की बात करने वाले दलितो को अधिकार दिलाने वाले धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को भारत सरकार ने पदम विभूषण से सम्मानित इसीलिए किया था कि उन्होंने सदैव जुल्म के खिलाफ अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की गरीब किसान परिवार में जन्म लेने के बाद उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ने में लगा दिया था हम सब लोगों को आज एक शपथ लेनी होगी हम सब लोगों को एक साथ चलना होगा और उनके विचारों को आगे बढ़ना होगा नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सदैव लोगों को यही समझाया कि जहां भी अन्याय हो किसी भी जाति किसी भी धर्म के साथ हो अन्याय करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ो आवाज उठाओ किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सदैव आगे रहते थे विधानसभा हो या लोकसभा हो जहां भी वह रहते थे सदैव कृषि प्रधान देश में किसानों की बात किया करते थे आज समूचा देश उनकी पुण्यतिथि पर उनको नमन कर रहा है उनको याद कर रहा है बैठक में श्रवण कुमार पांडे एडवोकेट आशीष त्रिपाठी एडवोकेट शरद चंद राय हरष त्रिपाठी एडवोकेट विवेक एडवोकेट निखिल चौहान एडवोकेट दीपक तिवारी राकेश जयसवाल मनोज विश्वकर्मा भंवर सिंह यादव शिवलाल देवराज पाल दीनानाथ पाल यादव भारत लोचन पटेल जिला अध्यक्ष विपिन पटेल अजय पटेल भैरव पासी दीपू भारतीय दीपक सोनी राजू श्रीवास्तव जनार्दन विश्वकर्मा उत्तम चौहान आकाश चौहान धन सिंह चौहान निरंजन चौहान अमित प्रजापति मोहित प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या जय जवान जय किसान मंच के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए बैठक का संचालन रमेश ठाकुर ने किया।
