कौशाम्बी में बजरंग दल का शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न, ‘जय भवानी–जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा भरवारी नगर

कौशाम्बी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सिराथू पूर्वी प्रखंड द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को राम जानकी मंदिर, बड़ी कुटी, गौरा रोड, भरवारी में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
सुबह से ही मंदिर परिसर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सभी ने अपने-अपने शस्त्रों का विधिवत पूजन कर राष्ट्र, धर्म और संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण “जय भवानी – जय श्रीराम” के नारों से गूंजता रहा। यह आयोजन पूर्णतः अनुशासन, श्रद्धा और संगठन की शक्ति का प्रतीक बन गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शस्त्र केवल बल का प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प है। बजरंग दल कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में सिराथू पूर्वी प्रखंड के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता पर सभी ने एकता और संगठन की शक्ति का परिचय दिया।
मंदिर परिसर पर भगवा ध्वज लहराता रहा और वातावरण गूंजता रहा

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें