
कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत समदा गांव में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह गांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सूत्रों का कहना है कि प्रतिदिन यहां गांजा बेचा जाता है और क्षेत्र के युवा इसकी गिरफ्त में आते जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांजे के कारोबार से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन अराजक तत्व जुटते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को भी असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि समदा में चल रहे इस अवैध धंधे पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को नशे के जाल से बचाया जा सके।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
