
कौशांबी। ज़िले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा चौराहे के पास नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भांग की दुकानों पर खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। यहां 40, 50 और 100 रुपये तक की पुड़िया आसानी से मिल जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे हुए हैं। आसानी से उपलब्ध गांजा युवाओं को लत की ओर धकेल रहा है।
लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार पर लगाम लग सके।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
