कोखराज थानाध्यक्ष की पहल से टूटा रिश्ता बचा

कौशांबी थाना कोखराज के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक टूटते रिश्ते को बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक, पति–पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाने तक पहुंच गया। स्थिति गंभीर होती देख थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने दोनों पक्षों को बैठाकर धैर्यपूर्वक समझाया और रिश्ते की अहमियत बताई।
उनकी पहल और समझाइश से नाराज़ पति–पत्नी का मन बदला और वे आपसी सहमति से घर लौट गए।
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की इस पहल की सराहना की और कहा कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसे चंद्रभूषण मौर्य बखूबी निभा रहे हैं।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें