चरवा थाना परिसर में समाधान दिवस, थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

कौशांबी। चरवा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। थानाध्यक्ष ने लड़ाई-झगड़े, जमीनी विवाद सहित विभिन्न मामलों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त किए।

कुछ मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में तुरंत मौके पर जाकर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है। थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण और जनता में विश्वास कायम करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थानाध्यक्ष की सक्रियता से क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U