पेड़ से लटकी मिली महिला, मौत का रहस्य बरकरार

रिपोर्ट – मंजीत कुमार, कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गाँव में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल निभिया तालाब से करीब 500 मीटर दूर एक बाग में स्थित है, जहाँ मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने 42 वर्षीय रेखा देवी पत्नी सुग्गी लाल का शव साड़ी के सहारे लटकता देखा।

जानकारी के अनुसार, रेखा देवी सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के हाथ पर “छोटे लाल” लिखा मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने कहा कि सच्चाई का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें