पुलिस विरोधी नारेबाजी के साथ हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव
तहसील कोरांव में सोमवार को थाना प्रभारी खीरी कृष्ण मोहन सिंह और सब इंस्पेक्टर प्रीती रावत द्वारा पिछले सप्ताह बुधवार को अधिवक्ता धीरेन्द्र शुक्ला के साथ लेड़ियारी चौकी पर की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ती जा रही है। सोमवार को तहसील में लामबंद अधिवक्ताओं ने पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए अदालतों को बंद करा दिया । एकजुट अधिवक्ताओं ने कहा जब तक थाना प्रभारी के साथ महिला एस आई प्रीती रावत तहसील आकर अपने गलती का एहसास करते हुए पीड़ित अधिवक्ता से माफी नहीं मांगती तब तक पुलिस विरोधी नारेबाजी के साथ अदालती कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान बार एसोशिएशन के अध्यक्ष रामबहादुर सिंह, मंत्री लक्ष्मीकांत शुक्ल , धर्मेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, आशुतोष तिवारी,के साथ पूर्व अध्यक्ष बाल गोविन्द पाण्डेय, उमाकांत तिवारी, पूर्व मंत्री कैलाश नाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष शेखर द्विवेदी, सर्वेश पाण्डेय, रवि प्रकाश तिवारी,यादवेंद्र अहीर, पूर्व कोषाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, शशिशेखर पाण्डेय,रबी यादव, ज्ञानेश्वर तिवारी,बी पी शुक्ल, श्यामा कांत तिवारी,विनय भभया, महेश प्रताप सिंह, विनोद उपाध्याय,जी के सिंह, आशीष तिवारी, चंचल पाण्डेय, रोहिणी प्रसाद तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें