रक्षाबंधन पर चरवा चौराहे पर पुलिस गश्त, सुरक्षा का भरोसा

कौशांबी। थाना चरवा चौराहे पर रक्षाबंधन के अवसर पर थाना प्रभारी महेश सिंह, आश्रित त्रिपाठी और अफसर खान ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें