
चोटिल हो रहें बच्चे
आदर्श नगर पंचायत कोरांव के विकास की पोल खोल रहा शास्त्री नगर
आखिर कब मिलेगी शास्त्री नगर को सड़क व नालियां
कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव आदर्श नगर पंचायत के विकास की पोल खोल रहा, जहां न तो सड़क बनीं और नहीं जल निकासी की व्यवस्था ही हो सकीं।जिसको लेकर शास्त्री नगर के लोगों ने भारी नाराजगी जताई है। चुनाव जीतने के बाद न तो नगर पंचायत अध्यक्ष उनकी सुध लेने जाते हैं और नहीं सभासद। सिर्फ चुनाव के समय ही लम्बे लम्बे वादें करने पहुंचते हैं, चारों तरफ से जल भराव होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। हालांकि पानी अब कम हो गया है पर क्या पगडंडी से निषाद मिल पाएगी शास्त्री नगर के लोगों को हालांकि ऐसा होता दिखाई नहीं देता। लोगों की मानीं जाय तो उनकी सुधी लेने के लिए अभी तक नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे लगता नहीं कि उन्हें चलने के लिए रास्ता व बिजली विभाग द्वारा खम्भे मिल पाएंगे।वहीं दूसरी ओर दूषित पानी पीने को बाध्य है, और तों और बिजली विभाग ने कनेक्शन तों दे दिया पर बास बल्लियों के सहारे बिल की वसूली भी समय पर की जाती है, किन्तु अभी तक खम्भे नहीं गड़वा सका। जिसके कारण वारिस में बल्लियों के टूटने के कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।बार्ड के निवासियों ने जिलाधिकारी प्रयागराज व बिजली विभाग से जांच करवाकर समस्या के निस्तारण कराएं जानें की मांग की है । वहीं आज लोगों ने उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार तिवारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया,जिस पर उपजिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को लोगों को आवागमन को सुगम बनाने के लिए गिट्टी गिरवाने का दिशा निर्देश जारी किए। किन्तु कयी बार उपजिलाधिकारी के दिशा निर्देश के वावजूद भी अधिशाषी अधिकारी द्वारा रास्ते को आवागमन हेतु गिट्टी नहीं गिराई जा सकीं जिसकी शिकायत जिलाधिकारी महोदय के पास दर्ज कराई गई।अब देखना है कि क्या अधिशाषी अधिकारी मार्ग पर गिट्टी गिरवाने का काम करेंगे यह तों वक्त ही तय करेगा।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
