आर्य पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मंझनपुर, कौशाम्बी। भडेसर रोड स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य और फाउंडर आशीष कुमार मोर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चे फैंसी ड्रेस पहनकर आए और बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उत्सव का आनंद लिया। बच्चों की उत्सुकता और उमंग देखकर उपस्थित लोग खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं, जिन्हें बाद में देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को भेजा गया।

कक्षा 1 से 3 की श्रेणी में प्रथम स्थान रुद्र वंश (कक्षा 2-B), द्वितीय रिद्धि पांडे (कक्षा 1-B) और तृतीय कृतिका (कक्षा 1-A) को मिला।

कक्षा 4 से 8 की श्रेणी में प्रथम स्थान त्रिशिका (कक्षा 4-B), द्वितीय यशि (कक्षा 8) और तृतीय छवि केसरवानी (कक्षा 6) को प्राप्त हुआ।


कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसका विषय “रक्षाबंधन” था। इसमें प्रथम स्थान अंशिका पाल (कक्षा 9), द्वितीय दिव्यांशी (कक्षा 10) और तृतीय ज्ञानेंद्र (कक्षा 9) रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मैनेजर ऋषि कुशवाहा और प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह ने छात्राओं से राखी बंधवाई तथा इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है, जिसमें बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं।

अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें