कौशांबी संदेश खबर का असर: जलमग्न भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश पर लेखपाल-कानूनगो की कार्रवाई, बारिश में की जमीन की नापजोख

कौशांबी, सिराथू। तहसील सिराथू क्षेत्र के नौढिया आमद करेटी गांव में जलमग्न भूमि पर अवैध कब्जे की बढ़ती कोशिशों के बीच “संदेश खबर” की रिपोर्ट का बड़ा असर देखने को मिला है। सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने तेज बारिश के बावजूद मौके पर पहुंचकर सरकारी गाटा संख्या 265 की नापजोख शुरू कर दी।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यह भूमि पूर्व में सरकार द्वारा जलमग्न श्रेणी में घोषित की गई थी, जिसे ग्रामीण हित में संरक्षित किया गया था। बावजूद इसके हाल ही में कुछ दबंग व प्रभावशाली लोगों द्वारा इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिशें तेज हो गई थीं।

जैसे ही खबर प्रमुखता से सामने आई, प्रशासन हरकत में आया और लेखपाल व कानूनगो की टीम मौके पर पहुंची। तेज बारिश के बावजूद उन्होंने जमीन की नाप कर रिपोर्ट तैयार की और संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है।

लेखपाल का कहना है कि रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की भूमि को दबंगों से मुक्त कर संरक्षित रखा जाए, ताकि आने वाले समय में जलभराव और खेती-किसानी से जुड़े हित सुरक्षित रह सकें।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें