चक चमरूपुर गांव में नाली निर्माण बना विवाद का कारण, दबंगों ने सड़क पर किया कब्जा

ठेकेदार का कहना है राजस्व विभाग नाप कर दे हमें और जो दबंग कब्जा किये हैं उसे हटवा कर दें तभी हम नाली का निर्माण शुरू करेंगे*
*सूत्रों का कहना है कि लेखपाल क्यों नहीं नाप कर दे रहा है नाली निर्माण के लिए जगह लेखपाल के कारण नाली निर्माण का कार्य रुका*
> गांव की मुख्य सड़क खराब, आवागमन बाधित; ठेकेदार निर्माण कार्य से पीछे हटा
कौशांबी। थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चक चमरूपुर में इन दिनों नाली निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया नाली निर्माण कार्य आधे में ही ठप पड़ा है, जिससे गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने नाली बनाने के लिए सड़क की खुदाई तो कर दी, लेकिन अब निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ठेकेदार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने नाली के नाम पर सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और जब उनसे कब्जा हटाने की बात कही जाती है, तो वे साफ मना कर देते हैं और कहते हैं—”जो करना है कर लो।”
इस विवाद के चलते न तो नाली बन पा रही है और न ही सड़क की मरम्मत हो रही है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बीमारों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग सड़क पर कब्जा करके सार्वजनिक कार्यों में बाधा डाल रहे हैं, उनके खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि नाली और सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक ग्रामीणों को राहत मिलती है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
