कौशाम्बी: करेटी गांव के तिराहे पर खंभा लाइट कार्य का शुभारंभ

थाना कोखराज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालक भायल अंतर्गत आने वाले गांव करेटी में रात्रिकालीन सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए गली नंबर 2 स्थित तिराहा चौराहा पर खंभा लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

यह कार्य जिला पंचायत वार्ड संख्या 5 से सदस्य सहाना बानो के नेतृत्व में कराया जा रहा है। कार्य का शुभारंभ ग्रामवासियों प्रदुम कुमार एवं विकास कुमार द्वारा विधिवत पूजा-पाठ के साथ किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लाइट लगने से क्षेत्र में अंधेरे की समस्या समाप्त होगी और रात्रि के समय आने-जाने में भी आसानी होगी। स्थानीय जनता ने जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना की और आभार जताया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें