कौशांबी: रात एक बजे सड़क हादसा, बाइक सवार गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल

थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत करेटी मोड़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बीती रात करीब 1:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी आईसर डीसीएम (DCM) वाहन में एक तेज रफ्तार बाइक आकर भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गुलशन कुमार प्रजापति पुत्र राधेश्याम प्रजापति, निवासी करेटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोखराज थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर उचित संकेतक न होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते हैं।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें