लापता बालक की तलाश
टेगाई गाँव का 15 वर्षीय बालक कल से लापता, परिवार परेशान

कोखराज, कौशांबी। थाना कोखराज क्षेत्र के ग्राम टेगाई निवासी शुभम (पुत्र मनोज चौरसिया), उम्र 15 वर्ष, बीते दिन से अपने घर से लापता है। परिवारजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिजनों के अनुसार, शुभम कल सुबह से बिना किसी सूचना के घर से निकला, जिसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने थाने में सूचना दी।

यदि किसी सज्जन को शुभम के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर या थाना कोखराज से संपर्क करें।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें