शास्त्री नगर नाम काम ढेला भर नहीं सुन लो डबल इंजन की सरकार
आदर्श नगर पंचायत कोरांव के विकास की पोल खोल रहा शास्त्री नगर
आखिर कब मिलेगी शास्त्री नगर को सड़क व नालियां

कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव आदर्श नगर पंचायत के विकास की पोल खोल रहा, जहां न तो सड़क बनीं और नहीं जल निकासी की व्यवस्था ही हो सकीं।जिसको लेकर शास्त्री नगर के लोगों ने भारी नाराजगी जताई है। चुनाव जीतने के बाद न तो नगर पंचायत अध्यक्ष उनकी सुध लेने जाते हैं और नहीं सभासद। सिर्फ चुनाव के समय ही लम्बे लम्बे वादें करने पहुंचते हैं, चारों तरफ से जल भराव होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। हालांकि पानी अब कम हो गया है पर क्या पगडंडी से निषाद मिल पाएगी शास्त्री नगर के लोगों को हालांकि ऐसा होता दिखाई नहीं देता। लोगों की मानीं जाय तो उनकी सुधी लेने के लिए अभी तक नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे लगता नहीं कि उन्हें चलने के लिए रास्ता व बिजली विभाग द्वारा खम्भे मिल पाएंगे।वहीं दूसरी ओर दूषित पानी पीने को बाध्य है, और तों और बिजली विभाग ने कनेक्शन तों दे दिया पर बास बल्लियों के सहारे बिल की वसूली भी समय पर की जाती है, किन्तु अभी तक खम्भे नहीं गड़वा सका। जिसके कारण वारिस में बल्लियों के टूटने के कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।बार्ड के निवासियों ने जिलाधिकारी प्रयागराज व बिजली विभाग से जांच करवाकर समस्या के निस्तारण कराएं जानें की मांग की है ।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें