पुलिस कप्तान ने सुनी समस्याएं

कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद

कौशाम्बी। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस मुख्यालय मंझनपुर में आए हुए समस्त पीड़ितों/फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया व फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को मौके पर ही फोन कर निर्देशित किया गया। पुलिस कप्तान द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य, पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ता है, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें