
नहर के सफाई के नाम पर लाखों का वारा न्यारा
कमाई का नया जरिया किराये पर दे डाली बालू रखने के लिए जगह
विभाग में नियुक्त जेई बाबू अधिकारी सभी रहते हैं नदारद
कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव
फिर भी नहीं साफ हो सकी नहर
कोरांव बब्बन बागी कोशफरा रजबहा से लेकर गांधी चौराहे तक नहरों में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है, जिससे नहरों का पानी इतना दूषित हो गया है कि मच्छरों का शिकार इस तरह से बढ़ गया है।कि लोगों को बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गांधी नगर नहर के पास ज्यादा तर अस्पतालों की गन्दगियो का अम्बाल व नीडिल आदि की भरमार के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि सिंचाई विभाग के यस डी ओ से बात करने पर मोबाइल स्वीच ऑफ रहा।सप्ताह में इस विभाग के अधिकारी मात्र तहसील दिवस पर आकर उपस्थिति दर्ज करवाकर जिले में आराम फरमाते हैं,कहने को तो आधा दर्जन से ज्यादा जे ई व दर्जनों सीचपाल ,बाबू व यस डी ओ की नियुक्ति सिंचाई विभाग में है पर यह सब महज कागजों पर ही सीमित है। लाखों के लागत से बनने वाली नहर कालोनी/ सिंचाई विभाग की लापरवाही का नजारा इसी से देखा जा सकता है कि कोई भी जेई यस डी ओ ही नहीं बाबू व सिचपाल तक रात्रि निवास मुख्यालय पर नहीं रुकते और प्रदेश सरकार के आदेश की कि अफसर नियुक्त स्थान पर निवास करें कि खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
