कौशांबी: करोड़ों की संपत्ति के लिए विधवा महिला की गोली मारकर हत्या

भतीजे रामप्रकाश और ओमप्रकाश ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर की गई पुष्टि

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार को जमीन और संपत्ति के लालच में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव की निसंतान विधवा महिला सावित्री देवी (उम्र लगभग 60 वर्ष) की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से भी वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतका सावित्री देवी के पति की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी थी और वह निसंतान थीं। करोड़ों रुपये की कृषि व आवासीय भूमि की मालकिन सावित्री देवी की संपत्ति को लेकर उनके सगे भतीजे रामप्रकाश और ओमप्रकाश लंबे समय से दबाव बना रहे थे कि महिला अपनी जमीन उनके नाम कर दे।

जब महिला ने संपत्ति उनके नाम करने से इनकार कर दिया, तो दोनों भतीजों ने रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। गोली मारने के बाद उन्होंने कुल्हाड़ी से भी वार किया ताकि महिला की मौके पर ही मौत सुनिश्चित हो जाए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें