वरिष्ठ सपा नेता व करारी के पूर्व चेयरमैन मौला बख्श का निधन

सपा के शीर्ष नेताओं ने प्रकट की शोक संवेदना, अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का सैलाब


कौशांबी संदेश राहुल यादव


करारी,कौशाम्बी। नगर पंचायत करारी में तीन बार चेयरमैन रहे  वरिष्ठ सपा नेता मौला बख्श का रविवार की भोर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सपा के शीर्ष नेताओं सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया।
करारी नगर पंचायत के किंग मेकर कहे जाने वाले पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ सपा नेता मौला बख्श का रविवार की भोर करीब तीन बजे ७० वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह करीब दो साल से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल गुड़गांव से चल रहा था। मौला बख्श के निधन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों का तांता लग गया। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट कर परिवार को ढांढस बंधाया। करारी नगर पंचायत के गठन के बाद १९८८ से २०१७  तक मौला बख्श एवं उनकी पत्नी आसमा बेगम का चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा रहा। सीट सुरक्षित होने से २०१७ से २०२२ तक उनकी समर्थक उर्मिला देवी नगर अध्यक्ष रहीं। वर्तमान में मौला बख्श के बेटे शमशाद अहमद चेयरमैन के पद पर काबिज हैं। मौला बख्श के निधन के बाद रविवार को ही शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें सुपुर्देखाक कर दिया गया। अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम देखने को मिला। अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी परवेज टंकी, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, सपा जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, परवेज अंसारी, संजय जायसवाल अशोक यादव, आनंद मोहन पटेल सहित तमाम सपा नेता एवं अन्य पार्टी के नेता शामिल हुए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें