जिला अधिकारी के स्वास्थ्य विभाग पर कसते शिकंजे का कोरांव में दिखने लगा असर

कोशाम्बी संदेश बब्बन बागी


वायरल विडियो को जहां शुक्रवार को देर शाम  उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने
कोरांव तहसील में लगातार अल्ट्रासाउंड के नाम पर किए जा रहे खेल का विडियो लगातार वायरल की सूचना पर शुक्रवार को जहां उपजिलाधिकारी कोरांव आकांक्षा सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ के बी सिंह ने प्राइवेट नर्सिंग होम जीवन रेखा मेडिकेयर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। जहां पर्याप्त गन्दगी व डाक्टरों की सूची तथा डिग्री एवं कर्मचारियों की डिग्री के सम्बन्ध में अधीक्षक से दो दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी।तथा अस्पताल में पर्याप्त गन्दगी पर फटकार लगाई। विदित हो कि भारत सरकार द्वारा जीवन रेखा मेडिकेयर व भारत अस्पताल को पी एन डी टी के तहत महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए अधिकृत किया गया है।
इतना ही नहीं कोरांव में दर्जनों से अधिक अल्ट्रासाउंड साउन्ड केंद्र चलायें जा रहें हैं,इसकी जानकारी जब सी एम ओ आफिस में कार्यरत पंकज पांडेय से जानकारी मांगी गई तो वह मोबाइल स्वीच कर लिया।
बगैर रेडियोलॉजिस्ट के चल रहें हैं बेधड़क अल्ट्रासाउंड केंद्र
कोरांव में लगातार विभाग के कुछ मिले बाबूओं की कृपा से फल फूल रहा है। वहीं आज सी एम ओ प्रयागराज ए के तिवारी ने कोरांव का जायजा लिया, सूचना मिलते ज्यादातर मेडिकल स्टोरों व नर्सिंग होमो में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सी एम ओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के साफ सफाई व सर्जरी तथा एक्स-रे आदि का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर पी एच सी ओ का निरिक्षण कर बगैर किसी जांच पड़ताल के बैरंग लौट गए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें