
कौशांबी। यमुना नदी के दलेलागंज घाट पर अवैध बालू खनन का धंधा धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया बेखौफ होकर दिन-रात बालू का अवैध उत्खनन कर रहे हैं और उसकी बिक्री भी कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि इस गंभीर मसले पर अभी तक खनन अधिकारी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
दलेलागंज गांव के निवासियों का कहना है कि घाट से हो रही अवैध बालू निकासी ने गांव की सड़कों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आसन्न वर्षा ऋतु को देखते हुए ग्रामीण चिंतित हैं कि बारिश के मौसम में उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
