
कौशाम्बी संदेश मो0 फैसल
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) राजेश कुमार को कौशाम्बी जनपद का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। उनके इस तबादले की जानकारी मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राजेश कुमार एक कर्मठ, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। गाजियाबाद में डीसीपी रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ संवाद में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और सूझबूझ के चलते कई संवेदनशील मामलों का कुशल समाधान संभव हो पाया।
कौशाम्बी जिले को उम्मीद है कि राजेश कुमार के नेतृत्व में अपराध पर लगाम लगेगी और पुलिस-जन सहयोग को नई दिशा मिलेगी। आम जनमानस, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
राजेश कुमार ने अपने बयान में कहा, ‘मैं पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कौशाम्बी जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य करूंगा। जनता की सुरक्षा और विश्वास ही मेरी प्राथमिकता होगी।
इस नियुक्ति के साथ ही कौशाम्बी पुलिस प्रशासन से लोगों की अपेक्षाएं और भी बढ़ गई हैं। जिले में अब सुशासन, सुरक्षा और जवाबदेही की नई शुरुआत की आशा की जा रही है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
