हनुमत पाल महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका से छेड़छाड़ का मामला – छात्र ने न्याय की लगाई गुहार

जिला कौशांबी स्थित हनुमत पाल महाविद्यालय, चूहापिरन में बीएससी तृतीय वर्ष (पाँचवां सेमेस्टर) के छात्र मोहम्मद फराज पुत्र मोहम्मद फैयाज, रोल नंबर 2330211241063, ने परीक्षा में उत्तर पुस्तिका के साथ गंभीर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

छात्र का कहना है कि परीक्षा देने के बावजूद उसे दो विषयों में फेल घोषित कर दिया गया। जब उसने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से RTI डाली, तो उसे उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त हुई। कॉपी देखने के बाद छात्र ने आरोप लगाया कि:

उसकी उत्तर पुस्तिकाओं में व्यापक रूप से व्हाइटनर का उपयोग किया गया है।

पूरी कॉपी में उसकी हैंडराइटिंग नहीं है, जबकि उसने दो घंटे बैठकर स्वयं उत्तर लिखा था।

उत्तर पुस्तिका में कहीं भी प्रश्नों के उत्तर नहीं लिखे गए हैं, जो कि संदेहास्पद है।


छात्र जब कॉलेज पहुंचा और प्राचार्य से पी23 (परीक्षा रिपोर्ट) माँगा, तो शुरुआत में इनकार किया गया। काफी प्रयास के बाद जब पी23 दिया गया, तो उसमें भी व्हाइटनर से कॉपी नंबर और अंकों में बदलाव के प्रमाण मिले।

छात्र ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

यह मामला शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। मोहम्मद फराज ने कहा है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह उच्च न्यायालय तक जाने को बाध्य होगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें