सराय अकिल थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज, कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर उठे सवाल

फैसल अंसारी कौशाम्बी संदेश
सराय अकिल थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन और जराइन जैसे गोरखधंधों के संचालन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

सूत्रों का यह भी दावा है कि कुछ मामलों में थाने से जुड़े कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से दो सिपाहियों के बारे में चर्चाएं हैं कि वे क्षेत्र में चल रही इन गतिविधियों में अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि एक सिपाही द्वारा अवैध खनन से जुड़े वाहनों की आवाजाही और कथित वसूली की निगरानी की जाती है, जबकि दूसरा अन्य गतिविधियों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालाँकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड वाहनों को खुलेआम सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों को डराया-धमकाया जाता है, हालांकि इन आरोपों पर फिलहाल किसी भी स्तर से स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

इस पूरे मामले में जनता की निगाहें अब जिले के उच्चाधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इन चर्चाओं और आरोपों की जांच कर पारदर्शिता स्थापित करेंगे या नहीं।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें