सीओ शिवांक सिंह ने फोर्स के साथ की पैदल गश्त

कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद  

कौशाम्बी। जिले में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने सहित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुख्ता रखने के मकसद से शुक्रवार की शाम क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने थाना मंझनपुर पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में मुख्य मार्गों/चौराहों व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने लोगों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की। इसके साथ ही सीओ शिवांक सिंह ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बनी रहे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश भी दिए। पैदल गश्त से आम लोगों में सुरक्षा का एहसास तो हुआ ही, साथ ही पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के कारण अपराध नियंत्रण में भी मदद मिल रही है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें